उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में राजनीतिक माहौल काफ़ी गर्म है तमान पार्टीयों ने सभी जातियों को साथ लाने में सभी वर्गों को एकजुट करने में ऐड़ी छोटी का जोर लगा दिया है एक तरफ़ जहा समाजवादी पार्टी में लगातार दूसरे दलों से आये नेताओ को पार्टी जॉइन कराई जा रहीं है वहीं भाजपा ने भी अब प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव किया है।
पार्टी ने आज सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किये साथ ही दो प्रदेश मंत्री और नये प्रदेश उपाध्यक्ष की वही एंट्री कराई गयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क़रीबी और नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर राज्य में अहम जिम्मेदारी दी गई चर्चा थी की शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल भी शामिल किया जाएगा हालांकि अभी मंत्रिमंडल विस्तार की कोई भी आधिकारिक ख़बर नहीं आई हैं।
जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी
अरविंद कुमार शर्मा – प्रदेश उपाध्यक्ष
अर्चना मिश्रा – प्रदेश मंत्री
अमित वाल्मीकि – प्रदेश मंत्री
सभी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष घोषित
युवा मोर्चा – प्रांशुदत्त द्विवेदी
महिला मोर्चा – गीता शाक्य
किसान मोर्चा – कामेश्वर सिंह
पिछड़ा वर्ग – नरेंद्र कश्यप
अनुसूचित जाति – कौशल किशोर
अनुसूचित जनजाति – संजय
अल्पसंख्यक मोर्चा – बासित अली