उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार विकास दुबे को आज सुबह यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया। बताया जा रहा हैं की गिरफ्तारी के बाद आज सुबह यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम उसे मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश लेकर आ रही थी। कानपुर में एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिस के हत्यार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में विकास दुबे को मार गिराया गया।
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे को कल ही महाकाल मंदिर के परिसर से गिरफ्तार किया गया था। विकास कल महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुँचा था जहा उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया हालांकि क्यास लगाए जा रहा हैं की विकास ने एनकाउंटर के ड़र से आत्मसमर्पण किया था।
पिछले साथ दिन से लगभग दस राज्यों की पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे और उसके गुर्गो की तलाश कर रहीं थी। कल सुबह ही विकास के क़रीबी माने जाने वाले प्रभात मिश्रा को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया था
अब तक विकास के पाँच गुर्गो को पुलिस मौत के घाट उतार चूकि हैं। विकास के मामा और चचेरे भाई अमर दुबे को भी मार गिराया गया हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फ़ोन पर बात कर विकास को यूपी पुलिस को सोपने की बात कही थी।