टिक टॉक स्टार एवं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा ईकाई की उपाध्यक्ष सोनाली फोगाट एक बार फिर सुर्खियां में हैं। सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में सोनाली फोगाट एक सरकारी कर्मफरी को चप्पल से पीटती नज़र आ रहीं हैं। साथ ही वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी से शिकायत लिख़ने के लिए भी कहती दिख रहीं हैं।
क्या है पूरा मामल
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली फोगाट बीजेपी के टिकट पर अदमपुर विधानसभा से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे कुलदीप बिशनोई के सामने चुनाव लड़ी थी। हालांकि वह चुनाव तो हार गई पर उसके बाद से ही आदमपुर क्षेत्र काफ़ी सक्रिय हैं। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का कहना हैं के शुक्रवार को वो हिसार ज़िले की बालसमंद अनाज मंडी में किसानों की शिक़ायत लेकर पहुंची थी। मंडी में किसानों से चने की फ़सल तय रेट पर नहीं ख़रीदी जा रही थी। और शेड ना होने की वज़ह से किसानों को काफ़ी परेशानी हो रहीं थी। यहीं बात उन्हों मंडी के सचिव सुल्तान सिंह के सामने रखी थी। जिसके बाद सचिव ने शेड लगाने के लिए हामी भी भर दी। शेड लगाने के जगह का निरक्षण करते वक़्त मंडी सचिव भाजपा की महिला नेत्रियों के लिए अपशब्द प्रयोग करने लग गए। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो सुल्तान सिंह ने उनके साथ भी बदसलूकी की जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठी और सुल्तान सिंह की चप्पलों से पिटाई कर दी।
वही दूसरी तरफ़ मंडी सचिव सुल्तान सिंह का कहना है के सोनाली फोगाट कुछ गुंडे लेकर मंडी पहुंची थी। वह शेड लगाने का दबाव बना रही थी। पर जब उनसे कहा गया के शेड बनाने का काम नियम अनुसार होता है तो वह भड़क गई मुझ पर हमला कर दिया।
हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा की मंडी सचिव सुल्तान सिंह की शिकायत पर सोनाली फोगाट के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ कर ली हैं। जबकी सोनाली की शिकायत पर अधिकारी केखिलाफ़ भी मामल दर्ज़ किया गया हैं।
सोनाली फोगाट चुनाव के वक़्त अपनी टिक टॉक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन और जीजा से झगड़ा होने के बाद पुलिस में जान से मार देने की धमकी की शिकायत भो कराई थी।