मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हो गया। बता दे की विजय शाह, गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया,बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कसाना, भूपेंद्र सिंह, सहित बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
इनके साथ ही विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा,हरदीप सिंह डंग, अरविंद सिंह भदौरिया,महेंद्र सिंह सिसोदिया,डॉ. मोहन यादव व राज्यवर्धन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद व गोपिनीयता की शपथ ली।
इन सभी के अलावा भारत सिंह कुशवाहा, रामखेलावन पटेल, इंदर सिंह परमार, रामकिशोर कांवरे, गिरिराज डंडोदिया, बृजेंद्र सिंह यादव,ओपीएस भदौरिया और सुरेश धाकड़ ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।शिवराज सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्यमंत्रियों को दिलाई गयी।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज कुल 28 मंत्रियों को शपथ दिलाईं हैं। इनमें 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं।
सत्ता के गलियारों में ये बात खूब चल रही है कि भले ही इस शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो पर इसमें सिंधिया का ही दबदबा है।
आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में शिवराज चौहान की सरकार बनाने के 100 दिन बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान 28 लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जैसा कि पहले से कहा जा रहा था शिवराज कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा दिखाई दिया।
सिंधिया खेमे से 11 मंत्रियों ने ली शपथ
शिवराज मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 11 लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया खेमे से नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
बता दें कि सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और राज्य में मात्र 15 महीने में कांग्रेस सरकार गिर गई थी। शिवराज चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान करीब एक महीने तक उन्होंने अकेले ही सरकार चलाई थी।
इससे पहले पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी जिसमें
- नरोत्तम मिश्रा : गृह विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण स्वास्थ्य संबंधी कार्य
- तुलसीराम सिलावट : जल संसाधन विभाग
- कमल पटेल : कृषि विभाग
- गोविन्द सिंह राजपूत : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता
- मीना सिंह मांडवे : आदिम जाति कल्याण