दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ़ैसला को पलाट दिया हैं। अब दिल्ली में कोई भी व्यक्ति किसी भी अस्पताल में ईलाज़ करा सकता हैं। रविवार को ही सीएम अरविंद केजरिवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी के कैबिनेट की मीटिंग और जनता के सुझावों के आधार पर अब दिल्ली में सिर्फ़ दिल्लीवासियों का ही ईलाज़ होगा ज़िसके बाद से ही राजधानी में सियासत गरमा गई थी।
इसके साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आइसीएमआर के दिशा निर्दशो का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार के बिना लक्षण वाले मरीज़ो का टेस्ट ना करने का फ़ैसला भी पलट दिया हैं। जिसके बाद अब दिल्ली में A सिम्प्टोमैटिक मरीज़ो का भी टेस्ट किया जाएगा।
उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसला का स्वागत करते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा की उपराज्यपाल के फ़ैसले द्वारा जनता को राहत मिलेंगी साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा में केजरीवाल जी से अपील करना चाहता हुँ के वो धरातल पर काम करें और दिल्ली में लोगो का ईलाज करें।
इसे बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है की LG साहिब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी हैं। देशभर से आने वालों लोगों के लिए कोरोना महामारी के दौरान ईलाज़ का इंतजाम करना बड़ी चुनोती हैं। शायद भगवान की मर्ज़ी हैं की हम पूरे देश के लोगो की सेवा करें। हम सबके ईलाज़ का इंतजाम करने की कोशिश करेँगे।
गौरतलब है के दिल्ली में कोरोना संक्रिमितो का आकड़ा 29 हज़ार के पार पहुँच चुका हैं। वहीँ 874 लोगों की जान भी जा चुकी हैं।