हमारे देश में एक बड़ा वर्ग सामाजिक मुद्दों पर बात सिर्फ़ बौद्धिक या अंग्रेजी में कहें तो COOL दिखने के लिए करता हैं। जिस विषय पर वह बात कर रहें है क्या उन्हें उसकी जानकारी है या नही इससे उन्हें कोई फ़र्क नही पड़ता। इसी बड़े वर्ग में हमारे बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय स्टार्स करीना कपूर,प्रियंका चोपड़ा,सोनम कपूर और करण जौहर भी हैं।
क्या है पूरा मामला
दरसअल पिछले महीने अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक श्वेत पुलिसकर्मी ने एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी थी। जसके बाद से ही अमेरिका में लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आये। अमेरिका के कई बड़े शहरों में हिंसक प्रदशन भी हुआ। पर सिर्फ़ अमेरिका ही नही बल्कि पूरे विश्व से लोग जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का विरोध कर रहे हैं।
पालघर में साधुओं की लिंचिंग पर क्यों चुप थे
जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का विरोध बॉलीवुड के वह स्टार्स भी कर रहें हैं जो पालघर मामले में चुप्पी साधे हुए थे।करीना कपूर,प्रियंका चोपड़ा,सोनम कपूर,करण जौहर समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाए दी। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का हम सभी को विरोध करना भी चाहिए। पर जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या पर बोलना और पालघर में साधुओं की हत्या पर चुप रहना। ये आपकी मानवता नही बल्कि आपका दोहरा व्यक्तित्व दर्शाता हैं।