बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में फाँसी लगा कर जान दे दी। इसकी जानकारी उनके नोकर ने पुलिस को दी। सुशांत मुंबई में परिवार से दूर रहते थे। सुशांत के साथ उनके घर पर उनके कुक नीरज सिंह, दीपक सावंत और डिज़ाइनर सिद्धार्थ पठानी रहते थे। आज सुबह जब सुशांत अपने कमरे से बाहर नहीं आये तब उनके नौकर ने दरवाज़ा तोड़ा तो सुशांत को पंखे से लटका पाया।
अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह साफ़ नहीं हो पाई हैं। पुलिस के मुताबिक़ उनके कमरे से कुछ दवाईयां और डॉक्टर का प्रेस्क्रिप्शन मिला हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने भी मुंबई के मलार्ड में एक इमारत से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सुशांत से भी पूछताछ की गईं थी।
बॉलीवुड के लिए ये साल बिल्कुल भी अच्छा नही रहा हैं। पहले ईरफान खान,ऋषि कपूर फ़िर साज़िद खान और अब सुशांत सिंह राजपूत जैसे दिग्गज कलाकार इस साल हमेशा के लिए हम सब को अलविदा कह गये।
सुशांत बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्हें टीवी सीरियल के बाद फिल्मो में भी सफलता मिली हो। बेस्ट फिनिशर से लेकर छिछोरे में अंतिम समय तक जितने का जज़्बा रखने वाले शख्श सुशांत सिंह राजपूत आज ख़ुद जिंदगी की जंग हार गए।