वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे है। पूरे विश्व में अब तक 63 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रिमित हो चुके हैं। वही 3 लाख 77 हज़ार लोगो की अब तक मौत हो चुकी हैं। लगभग 29 लाख लोग कोरोना को मात दे कर ठीक भी हो चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना से 2 लाख लोग संक्रिमित हुए है। वही 5 हज़ार लोग से भी ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं।
अमेरिका में 18 लाख के पर पहुंची संक्रिमितो की संख्या।
कोरोना वायरस के कहर से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में जूझ रहे हैं। अमेरिका में अब तक 18 लाख लोग संक्रिमित पाए गए। सबसे ज्यादा न्यू यॉर्क में 3 लाख 76 हज़ार मामले सामने आये है।जहाँ अब तक 29 हज़ार लोगो की जान जा चुकी हैं। अमेरिका में कुल मौतों की संख्या 1 लाख 7 हज़ार है।