टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिक जो तबलीगी जमात के धार्मिक जलसो में शामिल होने वाले 2,550 विदेशियों पर भारत सरकार ने 10 साल तक भारत आने पर बैन लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार, ये नागरिक अगले 10 साल तक भारत नहीं आ सकेंगे। ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होते थे। वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए इन सभी नागरिकों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
सूत्रों अनुसार , बैन किए 2550 विदेशियों में माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, जिबूती, तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके(OCI कार्ड धारक) ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिकों ने भाग लिया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि तबलीगी जमात के कुल 2,550 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाला गया है और अगले 10 वर्षों तक इनके भारत आने पर प्रतिबंध रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। पहले 2200 विदेशी नागरिकों को ब्लैकलिस्ट करने की सूचना मिली थी।